तहसील का श्रेय लूटने वाले झूठे लफंगों को जनता पहचान गयी है- मुकेश

सपा नेता मुकेश सिकरवार सभा को सम्बोधित करते हुए

गोवर्धन। गोवर्धन को तहसील बनाये जाने की घोषणा के बाद पहुॅचे सपा नेता मुकेश सिकरवार ने गोवर्धन के किसान व्यापारी व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। सपा के विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार ने डीग अडडा स्थित नूर मार्केट में सपा के स्थानीय नेताओं के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गोवर्धन को तहसील दिये जाने की घोषणा होने के बाद जमकर आतिबाजी व मिठाई वितरण कर जश्न मनाया। जिसमें मुकेश सिकरवार ने बसपा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी सरकार में तो गोवर्धन में बनने बाली तहसील को महावन ले गये अब सपा सरकार में गोवर्धन को जरूर तहसील बनवा देगें। जनता जानती है कि तहसील की घोषणा किसने की है ये तो अपनी राजनैतिक गोटियाॅ सेक कर जनता तो गुमराह कर रहे है। उन्होने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कथनी और करनी में कोई फर्क नही है। उन्होने गोवर्धन क्षेत्र की जनता से तहसील का जो वादा किया था जिसे सोमवार को पूरा कर दिया है। लेकिन क्षेत्र की जनता को समाजबादी पार्टी को अपने क्षेत्र एक पतिनिधि चुनकर भेजना चाहिये। इस मौके पर सपा जिला कोषाध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, रनवीर चाहर, पप्पू कौशिक, हीरा लाल, महेश, पुष्पैन्द्र कौशिक, होलूबाबा, गोपाल शर्मा, रतन सिंह मास्टर, भगवतानन्द, खुशीराम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti