मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में तहसील दिवस, शासन संदर्भित प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को सभी लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित कर रिपोर्ट उपलब्ध् कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने यह भी कहा है कि उच्च स्तर के सम्बन्ध्ति मामले प्राप्ति के 15 दिन के अन्दर आवश्यक रूप से निस्तारित करने का कार्यवाही करें। उन्होंने कहा है कि समाधन दिवस ;थाना दिवसद्ध में सभी प्रकार की शिकायतों को दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह के आधर पर वादों को निस्तारित करें। उन्होंने तहसील दिवस में मिली शिकायतों में तहसील माॅट में 12, तहसील सदर की 07, लो0नि0वि0 की 04, नगर पालिका मथुरा की 01, सहायक श्रमायुक्त की 02, जिला विकलांग कल्याण की 02, विद्युत विभाग की 01, जिला पूर्ति की 03, समाज कल्याण की 01, एम0वी0डी0ए0 की 01, जिला पंचायत रराज अध्किारी की 01, जल निगम 01, जिला विद्यालय निरीक्षक 01 जिला प्रोवेशन अध्किारी 01 एवं अल्प संख्यक विभाग की 03 लम्बित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र निस्ताति करने के निर्देश दिये है। उन्होंने गोवधर््न में सपफाई की खराब स्थिति पर ई0ओ गोवधर््न को सपफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा वृन्दावन में कम राजस्व वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अन्तिम बार चेतावनी देते हुए उन्हें ठीक कार्य करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर अपर जिलाध्किारी प्रशाासन ध्ीरेन्द्र प्रताप सिंह, कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार तथा समस्त विभागीय अध्किारी आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS