तहसील संघर्ष समिति ने गिरिराज पूजा कर लगायी मानसी गंगा की परिक्रमा

मुख्यमंत्री अखिलेश को दिया बारम्बार साधुवाद, हर ओर दिखा खुशी का माहौल

गिरिराज पूजा करते संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन कौशिक

गोवर्धन। गिरिराज धाम गोवर्धन को तहसील बनाये जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा से उत्साहित क्षेत्रवासियों ने आज गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति के नेतृत्व मंे गिरिराज दानघाटी मन्दिर पर गिरिराज जी का भव्य दुग्धाभिषेक किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन कौशिक के नेतृत्व में यहां जुटे सैंकड़ों क्षेत्रवासियों ने तहसील स्थापना का सारा श्रेय पूरन कौशिक और उनके साथ इस संघर्ष में जुटे रहे लोगों को देते हुए इसे गिरिराज महाराज की अनुकम्पा भी बताया। गिरिराज पूजा कर क्षेत्रवासियों ने इस मौके पर मानसी गंगा की परिक्रमा भी लगायी और इसके लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कोटि कोटि साधुवाद भी दिया। 

विदित हो कई दशकों से चली आ रही तहसील बनाये जाने की मांग उस समय ठहर गयी जब सन 2007 में मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने यहां एक चुनावी सभा में तहसील की घोषणा की थी। लेकिन उन चुनावों के बाद बनी बसपा सरकार के विधायक राजकुमार रावत इस तहसील को महावन ले गये। जिससे यहां के आक्रोशित लोगों ने गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति का गठन कर इसकी मांग और भी तेज कर दी। संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन कौशिक ने इसके लिये विशाल रैली, प्रदर्शन, पोस्ट कार्ड अभियान, दर्जनों ज्ञापन, प्रार्थना पत्र आदि दिये और अन्ततः लम्बी लड़ाई के बाद विगत दिनों प्रदेश की सपा सरकार ने उनकी यह मांग मान ही ली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इस घोषणा से उत्साहित संघर्ष समिति के सैंकड़ों लोग आज कस्बे के सौंख अडडा पर एकत्रित हुए और उन्होंने गिरिराज दानघाटी मन्दिर पहुंचे। जहां सेवायत पवन कौशिक ने पूरन कौशिक एवं अन्य सभी से गिरिराज जी का भव्य दुग्धाभिषेक व पूजन कराया। यहीं से सैंकड़ों की तादात में जुटे क्षेत्रवासी संघर्ष समिति के बैनर तले मानसी गंगा की पवित्र परिक्रमा पर निकल पड़े। कस्बे के डीग अडडा, बड़ा बाजार, मोदी खाना, हाथी दरवाजा, चकलेश्वर, दसविसा होती हुई ये परिक्रमा सौंख अडडा पर समाप्त हुई। जहां कस्बे में जगह जगह संघर्षियों का स्वागत सत्कार एवं सम्मान भी किया गया। इस मौके पर मोहन सिंह पूर्व प्रधान, सियाराम शर्मा, ब्रम्हदत्त तिवारी ‘दीपक‘, सुरेश शर्मा, गौरव कौशिक, भरतो, गज्जो चैधरी, सुरेश प्रधान, पंकज वर्मा, गिरिधारी शर्मा, डा0 संजीव कौशल, गिरिधारी सेठी, निबौरी काका, सन्टी सेठ, रामबाबू सैनी आदि मौजूद रहे।

विद्यायक माथुर ने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद

मथुरा। मथुरा वृन्दावन क्षेत्र के विद्यायक और कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता प्रदीप माथुर ने भी गोवर्धन को तहसील बनाये के सपा सरकार के कदम को सराहनीय बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। उन्होंने दूरभाष पर वार्ता कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इसकी बारम्बार बधाई और उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ये भी बताया कि उनके इस कदम से क्षेत्र की जनता में भारी हर्ष व्याप्त हो गया है। श्री माथुर ने गोवर्धन क्षेत्र की जनता को बहुत बहुत बधाईयां दी है।

कांग्रेस नेता नरेन्द्र सिंह ने दी बधाई

मथुरा। गोवर्धन को नवसृजित तहसील बनाये जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महासचिव कु0 नरेन्द्र सिंह ने अखिलेश सरकार और गोवर्धन की जनता को बधाई दी है। श्री सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नवसृजित तहसील गोवर्धन मेरे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने मांग की कि गोवर्धन कस्बे को शीघ्र ही नगर पालिका का दर्जा दिया जाये और अड़ींग को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाये। कु0 नरेन्द्र सिंह ने बैठक कर प्रदेश सरकार को फिर धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर बार के पूर्व सचिव भानूप्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता और सेवादल प्रमुख सर्वेश शर्मा एडवोकेट, अजय शर्मा एडवोकेट, कांग्रेस नेता यामिनी रमण आचार्य, पंडित अशोक शर्मा आदि मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti