मथुरा। रिफाइनरी के विटुमिन प्लांट से तारकोल के 184 ड्रम चोरी कराये जाने की प्लांट के सुरक्षाकर्मियो के खिलाफ थाना रिफाइनरी में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। विटुमिन प्लांट के प्रभारी व उपप्रबन्धक दीपान्जन ने प्लाट के सुरक्षाकर्मी भगवान सिंह व सात अन्य लोगो द्वारा प्लान्ट से विटुमिन के 184 ड्रम चोरी करवाये जाने के आरोप में सभी के विरूद्ध थाना रिफाइनरी में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।





