तिमंजिला मकान गिरने के मामले में पुलिस ने एक को भेजा जेल

तिमंजिला मकान गिरने के मामले में पुलिस ने एक को भेजा जेल मथुरा। हरीनगर में सोमवार को धराशायी हुए नवनिर्मित मकान के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी भवन स्वामी मनोज खंडेलवाल को जेल भेज दिया है, जबकि उसके भाई की तलाश में पुलिस लगातार दबिशें दे रही हैं। घटना के संबंध में मृतक मजदूर सन्नी के भाई ने दोनों भवन स्वामी भाईयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। 

उल्लेखनीय रहे कि बीते सोमवार को महोली रोड स्थित हरीनगर कॉलोनी में निर्माणाधीन तिमंजिला मकान जमींदोज हो गया था, जिसमें दबकर 2 मजदूरों की मौत हुई थी। यह भवन डेयरी व्यापारी मनोज खंडेलवाल व उनके भाई लक्ष्मण खंडेलवाल बनवा रहे थे। इस मामले में आगरा आयुक्त चन्द्रकांत ने जिला प्रशासन को तत्काल खंडेलवाल बंधुओं की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। मगर घटना के बाद से दोनों भाई गायब हो गए थे। इधर, इस दर्दनाक हादसे में मारे गए मजदूर सन्नी के भाई रवि पुत्र रामप्रकाश निवासी इन्द्रपुरी कॉलोनी गुलाब नगर ने भवन स्वामियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया। रात्रि में पुलिस ने कार्यवाही कर होलीगेट स्थित कृष्णा डेयरी ने मनोज खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करने के बाद मंगलवार आज जेल भेज दिया है। पुलिस अब लक्ष्मण खंडेलवाल की तलाश कर रही है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti