
मथुरा। श्री अग्रवाल तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति की एक बैठक अग्रवाटिका सरस्वती कुन्ड पर राजेश बजाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक का प्रारंभ मुरलीधर चैधरी, महावीर मित्तल, सतीश ब्रजवासी, डा0 अशोक अग्रवाल, दीनानाथ चैधरी, गौरसरन सर्राफ, बांकेलाल अग्रवाल, मूलचन्द्र गर्ग, पंकज अग्रवाल, धनेश मित्तल, मोहनलाल सर्राफ नवीन मित्तल, वृन्दावन बिहारी अग्रवाल, गोपाल प्रसाद भरतपुर वालों ने कुलदेवी महालक्ष्मी जी के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। इस अवसर पर श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला पर लगी नवनिर्मित लिफ्ट का लोकार्पण सपा नेता डा0 अशोक अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि उक्त लिफ्ट से धर्मशाला में आने वाले वृद्धजनों, विकलांगों व गर्भवती महिलाओं को ऊपरी मंंिजल तक पहुंचने में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि लिफ्ट के अभाव से तीसरी मंिजल पूर्णतया अनुपयोगी हो गई थी। लिफ्ट के निर्माण में सहयोग के लिए उन्होंने महेशचन्द्र बंसल, सुनील अग्रवाल, नीतिन टंच वालें, सुरेश चन्द्र, नीरज बाॅबी हाथी वालों के संयोजन के लिए प्रशंसा की। श्री अग्रवाल ने कहा कि 20 अगस्त को उक्त लिफ्ट का औपचारिक परीक्षण होगा। उन्होंने इन्जी, ओमप्रकाश अग्रवाल व आर्केटैक्ट विपिन गोयल तथा सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल सर्राफ ने वर्ष 2013-14 के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में रामप्रकाश प्रेंस वालें, योगेन्द्र गोयल, मुकेश मित्तल, गोकुलचन्द्र सर्राफ, बनवारीलाल अग्रवाल, प्रेम सर्राफ, उमेश चन्द्र प्रेसवालें, चैधरी धर्मेन्द्र सर्राफ, सुनील कुमार, प्रदीप चैधरी, अनिल चैधरी, सुरेश चैधरी, सुूमित प्रेंसवालें, मुकेश सर्राफ, अशोक बंसल, विजय कागजी, मुकेश ग्राफिक्स, जितेन्द्र सूतिया, राकेश कुमार सुल्ले, जितेन्द्र मैदा वालें आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS