तीन अल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों के पंजीयन की अनुमति

मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट/नोडल अधिकारी पीसीपीएनडी एक्ट  विजय कुमार की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा संगठन कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें छह अल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों के पंजीयन का मामला प्रस्तुत किया गया। नयति मल्टी सुपर स्पेशिलिटी हास्पीटल द्वारा नये अल्ट्रा साउण्ड रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन किया गया था। हास्पीटल निर्माणाधीन एवं सीएमओ कार्यालय द्वारा पंजीकृत न होने कारण प्रक्रिया पूर्ण कर अगली बैठक में प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सरल हेल्थ केयर, राधिका विहार, सरल हेल्थ केयर, 33 कालीदह तथा डा. नित्या गुप्ता, पीआर हास्पीटल, शिवाजी नगर मसानी द्वारा प्रस्तुत प्रकरण को औपचारिकताएं पूर्ण होने के फलस्वरूप स्वीकृति प्रदान की गयी। गुप्ता नर्सिंग होम बाढ़पुरा सदर रोड़ द्वारा प्रस्तुत प्रकरण में शपथ पत्र न होने के कारण इसे पूर्ण कर अगली बैठक में प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया। वृन्दावन डायग्नोस्टिक सेन्टर पागल बाबा मन्दिर के लिए नये रेडियोलाजिस्ट का नाम जोड़ने का अनुरोध किया गया था लेकिन रेडियोलाजिस्ट का पंजीयन न होने के कारण प्रकरण को आस्वीकृत किया गया तथा पंजीयन के साथ अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में ए0सी0एम0ओ0 डा. राजेन्द्र सिंह, सीनियर कन्सलटेन्ट जिला महिला चिकित्सालय, डा. बी.लाल, शासकीय अधिवक्ता बद्री प्रसाद सिंह, जिला रिसोर्स परसन महिला समाख्या श्रीमती प्रेमलता सिंह, रेडियोलाजिस्ट जिला अस्पताल डा. देवेन्द्र अग्रवाल तथा समन्वयक एस0पी0आर0एस0 शिक्षा समिति उत्तम सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti