मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने क्षेत्र के जवाहर पुल के पास ताश के पत्तों से हार जीत की बाजी लगाते तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से करीब तीन हजार रूपयें की नगदी बरामद की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाने पर तैनात उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने क्षेत्र के जवाहर पुल के पास ताश के पत्तों से हारजीत की वाजी लगाते समय राजू पुत्र बल्लो निवासी प्रताप नगर थाना जमुनापार व उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से ताश के पत्तों की गड्डी व 2950 रूपयें की नगदी बरामद कर कानूनी कार्यवाही के वाद न्यायालय में पेश किया हैं।





