मथुरा। वृंदावन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व-विद्यालय के तत्वाधान में महिला आश्रय संस्थान में तीन दिवसीय राजयोग शिविर 24 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सीताराम मीना पूर्व श्रम आयुक्त,उतर प्रदेष, डां देववृत दास उच्च आईएएस अधिकारी दिल्ली, ओंम शान्ति रीट्ीट सेंटर से बीके मधु बहन, अनिता बहन, बीके सुरेश भाई तथा मथुरा केन्द्र प्रभारी बीके कुसुम बहन उपस्थित रहे। पूर्व श्रम आयुक्त उतर प्रदेश सीताराम मीना ने कहा कि शरीर को चलाने वाली आत्मा है। आत्मा ही शरीर के द्वारा कार्य करती है इसीलिये अत्मा के साथ जोडकर बोला जाता है। इस अवसर पर डा. देववृत दास, उच्च आई एस अधिकारी ने ब्रहमाकुमारी संस्थान की तथा बहनो की सरहाना की और महिला आश्रय संस्थान की महिलाओं द्वारा अतिथीओं सोल उडाकर ओर फुल माला पहनाकर सभी का स्वागत किया।
इस अवसर पर बीके मधु बहन, अनिता बहन, बीके सुरेश भाई ने अपने उद्गार व्यक्त किये तथा केन्द्र प्रभारी बीके कुसुम बहन ने संस्था का परिचय दिया। मंच का संचालन ओपी यादव ने किया।





