मथुरा। बलदेव में फाइनेन्स कर्मी से ढाई लाख रूपयें की लूटबाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस मौके पर पहुंची। थाना बलदेव क्षेत्र के बलदेव सादाबाद मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने तंमचें के बल पर फाइनेंन्स कर्मी से लाखों रूपयें की नगदी से भरे वैग को लूट कर भागे गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर क्षेत्र में वाहन चैकिग कर बदमाशों की तलाश भी की लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सकें। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हैं। मिली जानकारी के अनुसार माइक्रो फाइनेन्स कम्पनी में कार्यरत कर्मचारी आज प्रातः 11 बजे करीब कम्पनी के तीन लाख रूपयें लेकर मथुरा की ओर आ रहा था कि सादाबाद वल्देव रोड पर पीछें से आये बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसें घर लिया। जबतक फाइनेन्स कर्मचारी कुछ समझ पाता तबतक बदमाशों ने फाइनेन्स कर्मी की कनपटी पर तंमचा तान दिया और बदमाश झटके से उसके हाथ में लगेें तीन लाख रूपयें की नगदी से भरो वैग को छीनकर भाग गये। वैग लूटनें के बाद बदमाश हवा में तंमचा लहराते हुए बाइक पर सवार होकर भाग गये। पीड़ित कर्मचारी ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस व कम्पनी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से घटना की पुरी तानकारी ली। लेकिन पुलिस ने घटना सथल को सादाबाद क्षेत्र में बताकर पल्ला झाड़ लिया। जिससें पीड़ित ने कम्पनी के लोगों व अन्य परिचितों बको बुला लिया। और थाने पहुंच कर पुलिस पर दवाव बनाया तो थाना प्रभारी ने घटना स्थल को इंचटेप से नापकर मामलें को बल्देव क्षेत्र का पाये जाने के बाद घटना की जाॅच शुरू करते हुए बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में वाहन चैकिग कराई लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सकें। लोगों का कहना था कि पुलिस अगर शीघ्रता से बदमाशों की तलाश करती तो शायद बदमाश व नगदी पूलिस की गिरफ्रत में होते।





