मथुरा। आज रविवार देवोत्थान एकादशी पर्व को लेकर ब्रजवासी तीन वन क्रमशः मथुरा, गरूण गोविंद, वृंदावन की 18 कोसीय यानि 54 किमी. की परिक्रमा लगायेंगे। इस बड़ी परिक्रमा को लेकर आज रात्रि 12 बजे से ही उक्त परिक्रमा चालू हो जायेगी। जबकि वृंदावन के लोग कल अपने वृंदावन धाम की परिक्रमा लगायेंगे। वृंदावन व मथुरा की विशाल भीड़ रविवार वृंदावन में देखने को मिलेगी। वहीं इस बड़ी परिक्रमा को लेकर रात्रि 12 बजे से मानव श्रृंखला परिक्रमा शुरू करेगी। जिसका क्रम दोपहर तक अनवरत रहेगा। लक्खी विशाल परिक्रमा के इस पर्व के साथ कल ब्रज के घरों में सांयकाल देवों को उठायेंगे। इसको लेकर घरों में आज सांयकाल देवोत्थातिथी के नियमों का पालन करते हुए ब्रज के घरों में खडि़यां वगेरू से चैक तथा समूचे घर में देव कृपा बनाये रखने हेतु तरह-तरह से कढ़ाई करे सांयकाल उनका नवीन साग सब्जी फल आदि भोग रखकर दीपदान घरों में व दरवाजों पर किया जायेगा।
देवों को आव्हान कर बुलाया जायेगा तथा गन्ना, सिंघाड़ा, आंवला, शकरकंदी, का प्रसाद नई फसल के रूप में देवों को आरोगा जायेगा। ब्रज के महिलाएं घरों में कीर्तन देवगुणगान करेंगी तथा अपने पितृ परमेश्वरों तथा कुलदेवी को भी पूजित कर समूचे वर्ष परिवार की सुख शान्ति की कामना करेंगी।





