तीन सौ प्लस चैनलों के साथ अब सिटी डिजीटल नेटवर्क शुरू

दर्शकों को एचडी क्वालिटी मिलेगी वाजिब कीमत पर: पवन यादव 

मथुरा। केविल टीवी के संस्करण में मथुरा जनपद को नई सौगात मिल गई है। लोगों को डिजीटलाइजेशन के इस दौर में सैटटाॅप बाक्स के साथ अपनी टीवी स्क्रीन पर बेहतरीन क्रिसटल क्लियर कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। हिन्दुस्तान के जाने माने जी नेटवर्क के तहत सिटी डिजीटल केबिल नेटवर्क तीन सौ प्लस चैनल अब मथुरा में प्रसारित करेगा। कंपनी के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ डैम्पीयर नगर में बुधवार को हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारणों के बीच सिटी डिजीटल के निदेशक पवन यादव, अजय सिंह पहलवान, जागेश्वर यादव द्वारा पूजा अर्चना कर हवन में आहूतियां दी। इस अवसर पर निदेशक पवन यादव ने बताया कि सिटी डिजीटल दर्शकों के लिए एचडी क्वालिटी वाजिव कीमत पर उपलब्ध कराएगा। जिससे कान्हा की नगरी में रहने वाले दर्शक बेहतरीन मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे। 

सिटी डिजीटल केबिल नेटवर्क के शुभारंभ अवसर पर यूनिट हैड अश्विनी सिंह, अलगू यादव, तेजेन्द्र शर्मा, विशम्भर शर्मा, रामगोपाल यादव, किशन पाल यादव, रामकुमार यादव, भगवान दास यादव, जीके पंडित, दिगम्बर सिंह यादव, एमवीडीए के सदस्य वीरेन्द्र यादव, प्रमुख जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र यादव, सपा के महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, पूर्व मंत्री चैधरी सरदार सिंह, ओंकार सिंह, सौरभ, सुल्तान सिंह, राजेश एड., गोपाल ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर, शैलेन्द्र , सत्यदेव चैधरी, भुल्ली पहलवान, तेज सिंह पहलवान, अतुल पहलवान, आदि उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti