तीर्थ स्थलों को पुरानी गरिमा के अनुसार विकसित कराने पर मन्थन

मथुरा। धर्मयात्रा महासंघ की एक बैठक अग्रवाल अतिथि भवन भरतपुर गेट पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरीओम शर्मा की अघ्यक्षता में हुई। बेठक में राष्ट्रीय संयोजक सुनील शर्मा ने कहा कि संघ की सथापना व उद्देश्यों पर प्रकाश डालतें हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही तीर्थ स्थलों तथा पवित्र नदियों का महत्वपूर्ण स्थान रहा हैं। किन्तु काल के प्रभाव से तीर्थो में कहीं कहीं अव्यवस्था दिखाई देने लग्री हैं। तीर्थ यात्राओं को व्यवस्थित कर उन्हें प्राचीन गरिमा मिले इसी उद्देश्य को लेकर 14 जनवरी 1995 को महासंघ का गठन किया गया था। इस अवसार पर ब्रजप्रान्त अघ्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने जिला इकाई हेतु रमाकान्त गोस्वामी, गोबिन्द प्रसाद मित्तल, को सरक्षंक, मदनमोहन अग्रवपाल कारे जिलाध्यक्ष, श्याम सुन्दर शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, विजय अग्रवाल, चीर बिहारी शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद पचैरी, महामंत्री, श्याम बाबू शर्मा धनेश अग्रवाल, प्रेम शंकर पांडेय, रवीन्द्र भारद्वाज, योगेंश अग्रवाल, मनोज शर्मा, प्रचार प्रमुख व गोपाल आचार्य धार्मिक अनुश्ठान प्रमुख घोषित किये गये। बैठक में प्रान्तीय महासचिव ब्रजेन्द्र नागर, प्रयाग नाथ चतुूर्वदी, आरएन अग्रवाल, नन्द किशोर गुसाई, घनश्याम हरियाणा, योगेश पंकज, राजेन्द्र सिंह हीरा, रवीन्द्र शर्मा, श्रीनाथ मिश्रा, जमुनादास आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti