मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा ब्रज तीर्थ विकास में विप्रों के योगदान पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। मुख्य वक्ता राजा बाबा ने कहा कि संपूर्ण तीर्थ विप्रों की धरोहर है। इससे ही इनका भरण पोषण होता है। इसीलिए इनको संवारने का कार्य भी हमारा है। प्रस्तावना रखते प्रेमी बाबा ने ब्रज तीर्थ के विकास की शुरूआत षांडिल्य ऋषि से लेकर वर्तमान में राजा बाबा तक का विस्तार से उल्लेख किया। मुख्य अतिथि विधायक श्याम सुन्दर शर्मा ने महंत पीडी आचार्य के कार्यों का उल्लेख किया। अन्य वक्ताओं में रमेशदत्त शर्मा, एसके शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, योगेश द्विवेदी, वृषभान गोस्वामी, दिवाकर आचार्य, नरायण शर्मा, सुधाकर आचार्य, अमित भारद्वाज, नागेन्द्र मोहन आचार्य, मुकुटमणि शर्मा, हरीबाबू शर्मा, डा.आशुतोष भारद्वाज, टीकाराम शर्मा, पंकज पंडित, योगेश आवा, डाॅ. जमुना शर्मा, राजीव आचार्य, राजेन्द्र दत्त आचार्य, महेन्द्र दत्त आचार्य, विनोद दीक्षित आदि उपस्थित थे। धन्यवाद सोहन लाल शर्मा द्वारा दिया गया।





