12 को चलायेगा सफाई अभियान
मथुरा। निरंकारी भक्तों ने तीसरी बार रेलवे स्टेशन को चमकाने की तैयारी शुरू कर दी है। संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन की ओर से 12 दिसम्बर को एक बार फिर रेलवे स्टेशनों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा । मिडिया प्रभारी किशोर ‘‘स्वर्ण ‘‘ ने बताया कि माननीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आग्रह पर सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन ने देश के 45 महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की सफाई करने का बीडा उठाया था , इस ’स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत निरंकारी भक्त गत 2 अक्टूबर और 31 अक्टूबर रेलवे स्टेशनों की सफाई कर चुके है , जिसकी हर किसी ने सराहना की थी। मीडिया प्रभारी के अनुसार 12 दिसम्बर को अगले चरण की सफाई के लिए जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ,अशोक अरोड़ा तथा मोहनसिंह के नेतृत्व में तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन की ओर से 12 दिसम्बर को प्रातरू 8 बजे से एक बार फिर मथुरा सहित देश के 20,000 से भी अधिक स्वयं सेवक तथा संत निरंकारी सेवादल के सदस्य और संत निरंकारी मिशन से जुड़े तमाम श्रद्घालु-भक्त इस ’स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ में भाग लेंगे ।





