मथुरा। युवक कांगे्रस मथुरा- वृन्दावन विधानसभा के कांग्रेसजनों द्वारा तीसरा जन समस्या सुनवाई चैपाल विश्राम घाट तिराहे पर लगायी गयी। इसका शुभारंभ पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पाठक द्वारा किया गया।
क्षेत्र की जनता ने बढ चढकर चैपाल में आकर लिखित रूप से अपनी अपनी जनसमस्याओं से अवगत कराया। विधानसभा अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम ने बताया कि 190 शिकायती पत्र प्राप्त हुये जिसमें मुख्य रूप से यमुना के घाटों पर हो रही गंदगी, वोटर पहचान पत्र, क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था का न होना, राशन आदि से संबंधित समस्यायें लिखित रूप से मिलीं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो शिकायतें प्राप्त हुयी हैं उनके निस्तारण के लिये हम पूर्ण रूप से प्रशासन के माध्यम से इसका समाधान करायेंगे। क्षेत्रीय सभासद संतोष व गिर्राजधरण ने आम जनता की समस्याओं के लिये युवा कांग्रेसियों से आहवान किया कि वे पूरी तरह कमर कसें। अभी विभिन्न क्षेत्रों में आठ कैम्प और लगाये जायेंगे। इस अवसर पर गंगेश्वर सिंह, राजेश अग्रवाल, देवेन्द्र चतुर्वेदी लल्ला, सागर खां, जिलानी कादरी, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, कृष्णा पंडित, सिद्धार्थ शुक्ला, आदित्य जैन, सागर चतुर्वेदी, मौ. शाहरूख, यथार्त यादव, देवेन्द्र चतुर्वेदी विजारा, पारस सरदार, कपिल राजपूत, गोलू पण्डित, महेश चैबे, राहुल अरोड़ा, अभिषेक गर्ग, निशांत खण्डेलवाल, रंगनाथ चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।





