मथुरा। कालिन्दी जेसीज के तत्वाधान मेंश्रीगिर्राज गोवर्धन स्थित श्रीगिर्राज धाम में फूल बंगला व भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल, सचिव डौली अग्रवाल द्वारा श्रीगिर्राज महाराज का दूध, दही, केसर, भूरा, शहद से पंचामृत अभिषेक किया गया। तत्पश्चात क्लब द्वारा साधु सेवा एवं भण्डारे का आयेाजन किया गया जिसमें साधुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया । रात्रि में फूल बंगला छप्पन भोग कार्यक्रम का आयेाजन हुआ। इस अवसर पर विदेशों से मंगाये गये फूलों द्वारा आलौकिक फूल बंगला की झांकी के सभी भक्तजनों व सदस्याओं द्वारा दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में योगेश जैन एण्ड पार्टी व मथुरा कालिन्दी की सदस्याऐं ज्योति भार्गव व शैली शाह द्वारा फूल में सज रहे है वृंदावन बिहारी, लाडली अद्भूत नजारा तेरे बरसाना ने में है.., मेरे बांके बिहारी लाल तू नजर ना लग जाऐ..., तेरा किस ने किया श्रंगार संवारे..., तेरे माथे मुकुट बिराज रहौ.., विभिन्न भजनों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया।





