तो 2007 में क्रैश हो जाता तत्कालीन PM मनमोहन सिंह का प्लेन !

तो 2007 में क्रैश हो जाता तत्कालीन PM मनमोहन सिंह का प्लेन !नई दिल्ली । वर्ष 2007 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रूस के अधिकारिक दौरे पर गए थे तो वहां लैडिंग के समय उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया था। एक अंग्रेजी अखबार टॉइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 11 नवंबर 2007 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एयर इंडिया वन विमान से रूस जा रहे थे। मॉस्को में लैंडिंग के समय विमान के लैंडिंग गियर को जरूरत के मुताबिक नीचे नहीं किया। मॉस्को एटीसी ने विमान के केबिन क्रू को इस बारे में जानकारी दी तब विमान के पहियों को नीचे किया गया। अगर पहियों को नीचे किये बिना ही लैंडिंग करा दी जाती, तो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता। इसके अलावा भी विमान ने सुरक्षा संबंधी गंभीर चूकें की थी। फ्लाइट के डेटा रेकॉर्डर से पता चला कि विमान इलेक्ट्रॉनिक ग्लाइड स्लोप के नीचे उड रहा था। गौरतलब है कि इलेक्ट्रॉनिक ग्लाइड स्लोप विमान का रास्ता होता है। रवने पर सही तरीके से विमान को उतारने के लिए इसका पालन जरूरी होता है। नीचे उतर रहे विमान को सही तरीके से रनवे पर उतरने के लिए इसका पालन करना होता है। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार जूनियर पायलट्स को प्रशिक्षण देने वाले एक वरिष्ठ कमांडर का कहना है कि यह हैरान करने वाली बात है कि फ्लाइड के एफडीआर डेटा के मुताबिक विमान काफी कम ऊंचाई पर आ गया था।          

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. आध्यात्मिक, चिकित्सीय व मनोवैज्ञानिक कारणों से बांधा जाता है कलावा

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!




Mediabharti