मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री मलाइका अरोडा खान और अरबाज खान अपने तलाक की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। गौरतलब है कि पहले अरबाज खान ने तलाक की खबरों को गलत बताया था। लेकिन पिछले कुछ समय से मलाइका अपने बेटे के साथ अलग रह रही हैं। पहले मुंबई मिरर ने रिपोर्ट दी थी कि मलाइका ने अरबाज से तलाक लेने का पूरा मन बना लिया है। इतने दिनों तक दोनों के तलाक की वजह सामने नहीं आई थी।
बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के अनुसार मलाइका और अरबाज के तलाक की वजह है अरबाज का असफल करियर। मलाइका और अरबाज की 18 साल पुरानी शादी टूटने का कारण अरबाज का असफल करियर बताजा रहा है। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार मलाइका को काफी समय से अरबाज के असफल करियर से परेशानी थी।
साथ ही कई सालों से अरबाज का सलमान की छत्र छाया में रहना भी मलाइका को अच्छा नहीं लग रहा था। रिपोर्ट के अनुसार मलाइका को हमेशा से अरबाज के परिवार में एक अजनवी समझा जाने का अहसास रहता था। खबर यह भी है कि सलमान खान को मलाइका के ड्रेसिंग सेंस, उनके दोस्तों और कई चीजों को लेकर दिक्कत रहती थी। इन सब बातों के कारण मलाइका और अरबाज के बीच अनबन भी चल रही थी लेकिन अब मलाइका ने अरबाज से अलग होने का मन बना लिया है। हांलांकि मलाइका ने हाल ही में अमेजन फैशन वीक में उनके तलाक को लेकर पूछे गए सवाल पर चुप्पी साध ली थी।
साभार-khaskhabar.com





