रामकिशन मिशन अस्पताल में मशीनों का उदघाटन
मथुरा। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय आज शनिवार वृन्दावन पंहुचे। यहां उन्होंने रामकिशन मिशन अस्पताल में आधुनिक मशीनों का उदघाटन किया जिससे मरीजों को उत्तम इलाज अस्पताल द्वारा दिया जा सके। इसके पश्चात उन्होंने मां कात्यायनी मंदिर में दर्शन किये। शाम को उन्होंने ठाकुर बांके बिहारीजी के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से कहा कि वृन्दावन में आने के बाद मुझे बहुत खुशी मिल रही है और मेरा प्रयास होगा कि मैं वृन्दावन आता रहूं। वृन्दावन साधु संतों और महापुरूषों की भूमि है।





