थाना पुलिस के मुन्सी की संलिप्तता के चलते हिरासत से फरार हुआ मुल्जिम

थाने में खडी टाटा सफारी से एलईडी टीवी भी हो चुकी चोरी, हैड मुन्सी को भनक तक नही

गोवर्धन। थाना पुलिस मर्डर हत्या डकैती लूट के वाहन चोरों को आज तक पकड तो न सकी लेकिन शुक्रवार की सुबह थाने के आॅफिस में बैठा मुल्जिम हैड मुन्सी से सांठ गांठ कर थाने में से पुलिस की हिरासत से फरार जरूर करा दिया। जिसकी तलास में थाना पुलिस चक्कर घिन्नी हो खोजवीन करने में जुटी है। आपने अव तक पुलिस द्वारा पकडे गये मुल्जिमों को हवालात में बन्द होते देखा होगा लेकिन गोवर्धन थाने का मामला तो कुछ अलग ही देखने मिल रहा है जहाॅ सांठ-गांठ करने के लिये मुल्जिमों को चार-चार दिन तक बिठा लिया जाता है। और मुल्जिमों पर गोवर्धन थाने के मुन्सी तरस खाते है बही मुल्जिमों को हवालात में बन्द करने की बजय आॅफिस में बिठाकर मुल्जिमों से धन कमाने की सैंटिग करने में लगे रहते है। पुलिस द्वारा मुल्जिम को थाने पकड कर लाने के बाद मुल्जिम को थाने के आॅफिस में मुन्सी के हवाले कर दिया जाता है। जहाॅ मुन्सी अपने कार्य को छोड धन की सांठ गाॅठ करने में लग जाते है और मुल्जिम मौका पाकर थाने से फरार हो जाते है। ऐसा ही बाक्या शुक्रबार को देखने को मिला जहाॅ थाना पुलिस द्वारा गोवर्धन स्थित गौशाला से मारपीट के मामले में मध्यप्रदेश निवासी रामअवतार को पकडकर थाने लाकर आॅफिस में बिठा दिया। जहाॅ मुन्सी की संलिप्ता के चलते मुल्जिम रामअवतार निगाह छिपाकर थाने से फरार हो गया। मुल्जिम के थाने से फरार हो जाने की जानकारी होते ही थाना पुलिस के होस फाख्ता हो गये।जिसे खोजने के लिये गोवर्धन पुलिस गिरिराज पर्वत पर चढकर खोजवीन की। लेकिन मुल्जिम का कोई सुराग नही लग सका। हेड मुन्सी की संलिप्त्ता के चलते गतमाह पूर्व भी थाना गोवर्धन में खडी बिबादित टाटा सफारी गाडी से एक एलईडी टीवी व सीडी चोरी हो गई जिसकी शिकायत गाडी मालिक मुक्को प्रहलबान के पुत्र ने थाना प्रभारी निरिक्षक राजा सिंह से की तो थाना प्रभारी निरिक्षक उन्है पाठ पढाते हुए कहा कि भाई किसी थाने में देखलों सभी जगह की यही स्थिति है। इससे आप अन्दाजा लगा सकते है कि गोवर्धन थाना पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में कितनी सक्ष्म है। बही थाना पुलिस आज तक मर्डर डकेती लूट आदि के मुल्जिमों को पकड तो न सकी लेकिन थाने में बेठे हुए मुल्जिम को भगा जुरूर दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti