थाना प्रभारी ने बल्लेबाजी कर किया विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

प्रथम पुरूस्कार होन्डा साईन मोटर साईकिल द्वतीय पुरूस्कार 31 हजार

जतीपुरा के भूतनाथ स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन करते थाना प्रभारी राजासिंह

गोवर्धन। विकास खण्ड गोवर्धन क्षेत्र के गाॅव जतीपुरा भूतनाथ स्टेडियम में सोमवार को थाना प्रभारी राजा सिंह ने योगीराज भगवान श्री कृष्ण को नमन कर क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन बैटिंग कर किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी का स्वाफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

गोवर्धन क्षेत्र के गाॅव जतीपुरा भूतनाथ स्टेडियम में गाॅव के समाज सेवी सत्तो ठाकुर व रामवावू शर्मा के सहयोग से पिछले दस बर्ष से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नियमित रूप से चला आ रहा है। जिस क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन सोमवार को गोवर्धन थाना प्रभारी राजासिह द्वारा बैटिंग कर किया गया। जिसमें बैटिंग थाना प्रभारी के हाथ में तो बाॅलिंग कस्बा इंचार्ज ने करायी। तदुपरान्त उदघाटन का मैच आगरा और वृन्दावन के बीच खेला गया। आगरा की टीम ने बीस ओवरों में तीन बिकेट गवाॅकर 189 रन का बडा स्कोर बृदावन के लिये दिया लेकिन बृन्दावन की टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए 26 रन से हार गई। जिसमेे आगरा टीम के सतेन्द्र ने अपनी टीम के लिये 52 रन व तीन बिकेट लिये उन्है मेन आॅफ द मेच दिया गया। बही उदघाटन के मेच में मेदान पर खेल रहे बृन्दावन और आगरा के खिलाडियों का उत्साह बढाने के लिये सत्तों ठाकुर ने लगातार तीन सिक्सर जडने वाले खिलाडी के लिये 551 रूपये इनाम के रूप अलग से देने की घोषणा की। लेकिन दोनो टीमों का कोई खिलाडी इस इनाम को हासिल नही कर सका। क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी द्वारा प्रथम पुरूस्कार होन्डा साईन मोटर साईकिल व द्वतीय पुरूस्कार 31 हजार रूपये रखा गया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti