थाने से चन्द कदमो की दूरी पर व्यापारी से मारपीट कर नगदी लूटी

मथुरा। थाना गोबिन्द नगर क्षेत्र अन्तर्गत बीती रात थाने से मात्र 20 कदम की दूरी पर सनसनी खेज घटना को अन्जाम देते हुए युवा व्यापारी को लूट लिया। उक्त घटना के दौरान बदमाशों ने व्यापारी को हथियारों के बल पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया व अगेूठी व नगदी छीनकर भाग गये। 

घटनाक्रम के अनुसार थाना गोबिन्द नगर के चन्द कदम की दूरी पर अरोड़ा स्टूडियों, श्रीजी महाराज प्रोवीजन स्टोर एवं राज इेलेक्ट्रोनिक्स के द्वितीय तल पर स्थित विकास टेªडिंग कम्पनी के नाम से शेयर व्यापारी विकास का आफीस है विगत रात्रि अपना आफिस बन्द कर विकास खंडेलवाल पुत्र मोहनलाल लाल खंडेलवाल अपने घर के लिए चलनें वाला था कि बंगल की दुकानों के ताले चटकाते हुए तीन लोगों को उसनें टोका तो उदन तीनों ने विकास पर तावड़ तोड़ हमला कर लात घूसों से मारपीट कर उससें सोने की अगूंठी व जेव में रखें साढ़ें सात हजार रूपयें की नगदी छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। अपने साथ एकाएक हुई घटन से सन्न युवा व्यापारी तुरन्त 100 नम्बर डायल कर दिया। घटन की सूचना पर आये पुलिस कर्मियों ने मामलें की लीपा पोती करते हुए घायल विकास कों ब्रज चिकित्सा संस्थान में प्राथमिक उपचार कराकर उसके घर पहुंचा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली और घटना को अन्जाम देने वाले युवकों को तलाशना भी मुनासिव नहीं समझा। प्रातः घटना का पता चलनें पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। तब जाकर दोपहर बाद युवक का डाक्टरी परीक्षण कर घटना की तहरीर ली गयी। विगत एक सप्ताह पूर्व इसी थाना क्षेत्र में हुई घटन का भी अभी तक पता नहीं लगा सकी हैं। यही कारण है क्षेत्र में बदमाशों के हौंसलें बुलन्द हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti