मथुरा। प्राचीन सिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान जी महाराज के मन्दिर में हनुमान जयन्ती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखण्ड रामायण का पाठ किया गया जिसमें सैकड़़ों भक्तों ने भाग लिया। प्रभात बेला में सुवह पाठ के समापन के बाद हनुमारन जी का दूग्ध दही गुलाब जल आदि से अभिषेक किया गया तथा ठाकुर जी को भव्य फूल बंगलें में विराजमान कराया ग्रया। इस अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा में साधु सन्तों व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।





