लखनऊ। स्वच्छ छवि के सहारे चुनाव में उतरने का सीएम अखिलेश की मंशा पर पानी फेरते हुए आज समाजवादी पार्टी ने दबंगों को टिकट दिया है। सपा ने अपने विधानसभा चुनाव को इन्ही दबंग छवि के बलबूते जीतकर दोबारा सरकार बनाना चाह रही है, इसीक्रम में आज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अतीक अहमद, मुख़्तार के भाई और भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त मंत्री राजकिशोर सिंह के भाई डिम्पल को टिकट दिया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भाई हसनुद्दीन सिद्दीकी समेत 23 विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा की जिसमे पार्टी के कद्दावर मंत्री कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां के बेटे और बसपा के दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बर्खास्त कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह के भाई डिम्पल सिंह व बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई के अलावा बाहुबली सांसद रहे अतीक अहमद को भी टिकट दिया है। यह घोषणा कल सीएम अखिलेश के मोहम्मद आब्दी के सिंचाई विभाग के सलाहकार बनने के 24 घण्टे के अंदर शिवपाल द्वारा किया गया है। इसके साथ ही शिवपाल द्वारा 6 विकेट भी गिरा कर नए जिलाध्यक्ष की घोषणा भी की गई है। साभार-khaskhabar.com






Related Items
BSP ने जारी की चौथी लिस्ट, अब तक 401 उम्मीदवारों का ऐलान
बसपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, अब तक 300 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
BSP की दूसरी सूची जारी, 100 उम्मीदवारों में से 27 दलित 23 मुस्लिम