दरोगा और सिपाहियों ने घर में घुसकर महिलाओं से की मारपीट

मथुरा। बल्देव पुलिस के दरोगा और कुछ सिपाहियों ने एक शिकायत के बाद पीडि़त परिवार के साथ जमकर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता और उनकी लोकलाज भंग कर दी। इसको लेकर आज पीडि़त परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की। बल्देव के गांव भरतिया निवासी कोमल सिंह पुत्र स्व. ज्ञान सिंह ने एसएसपी को दिये पत्र में कहा है कि बल्देव थाने के एसआई बलवीर सिंह, सिपाही प्रभु, धीरज तिवारी और दिनेश ने गत चार जुलाई को कोमल के भाई गीतम से मारपीट की थी और औरतों से अभद्रता भी की। इसकी शिकायत पीडि़त ने एसएसपी से की। बताया गया कि गत दिन सुबह छह बजे थाना बल्देव पर तैनात एसआई बलवीर सिंह और तीनों सिपाही दो मोटरसाईकिलों से आये और कोमल सिंह को जबरन पकड़कर ले जाने लगे और कहा कि तेरे भाई गीतम ने जो कार्यवाही की है उसे वापिस ले ले नहीं तो झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। जब इनकार किया तो इन लोगों ने औरतों, लड़कियों से मारपीट की और लोक लज्जा भंग करते उनके कपड़े फाड़ दिये। कोमल सिंह को चोट आयी है और उसकी बुजुर्ग मां मनगोती, पत्नी मीना, भाई की पत्नी भूरी उर्फ रेखा के चोटें आयी हैं। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti