एसपी देहात ने दिये जांच के आदेश
मथुरा। बल्देव क्षेत्र में संचालित शराब के ठेकों पर दरोगा की दबंगई का मामला तूल पकड़ रहा है। शराब विक्रेताओं ने आबकारी अधिकारियांे से वार्ता के बाद ठेके बंद कर दिये हैं। अधिकारी ठेका खोलने का दबाव बना रहे हैं। मामला बिगड़ता देख अब विभागीय अधिकारी शराब विक्रेताओं के पक्ष में पुलिस अधिकारियांे से वार्ता कर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही में जुट गये हैं। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने सीओ को इस घटना में दरोगा व सिपाहियों की संदिग्ध भूमिका की जांच करने को कहा है। बताया गया कि सुविधा शुल्क को लेकर दरोगाजी शराब ठेके को नहीं चलने दे रहे थे। सिपाही भी अवैध वसूली करते थे। एसपी देहात ने संपूर्ण प्रकरण पर बताया कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तबादला जैसी प्रक्रिया अमल में लायी जायेगी। सीओ महावन इसकी जांच कर रहे हैं।





