दरोगा को निलंबित करने की मांग

मथुरा। नौहझील में एक अपराधी को पकड़ने गये नौहझील प्रभारी द्वारा रिवाल्वर लूट का आरोप लगाये जाने को लेकर आज जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी के नेतृत्व में नौहझील के ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पंहुचे और उन्होंने वस्तुस्थिति से पुलिस कप्तान को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि सादा वर्दी में दबिश देने गये दरोगा की सर्विस रिवाॅल्वर लूटने का दरोगा द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि आरोपी कृष्णा अपने खेत में धान की फसल की रोपाई कर रहा था तभी सादा वर्दी में पकड़ने गयी पुलिस टीम की ग्रामीणों से हाथापाई हो गयी और दरोगा की सर्विस रिवाल्वर धान के खेत में गिर गयी जिसे बाद मे पंचायत कर सीओ मांट को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि इस रिवाॅल्वर की यदि फाॅरंसिक जांच करायी जाये तो उसके मिटटी में गिरने की पुष्टि हो जायेगी। वहीं ग्रामीणों ने दो दिन के अंदर नौहझील के दरोगा को निलंबित करने की भी मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी नौहझील प्रभारी धर्मेन्द्र यादव दो बार निलंबित हो चुके हैं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti