दर्शन करने आये श्रद्धालु की मौत

दर्शन करने आये श्रद्धालु की मौत मथुरा । किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने से 26 वर्षीय तीर्थयात्री की मौत हो गई। बताया गया कि मृतक युवक गाड़ी से मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दर्शन के लिये अपने साथियों के साथ बस में आया था। रात को वह बस खड़ी कर सड़क पर टहल रहा था तभी रात्रि 11-12 बजे के मध्य किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय दिनेश भारती पुत्र पुरूषोत्तम निवासी नभजीवन बिहार सैक्टर नम्बर 3 पोस्ट बिन्धा नगर जिला सिंधौली मध्य प्रदेश अपने साथियों के साथ तीर्थ यात्रों को मथुरा आया था। 

जमुना पार स्थित अजय नगर में गाड़ी खड़ी कर तीर्थ यात्री सड़क पर टहल रहे थे तभी यह घटना हुई। वहीं एक 40 वर्ष अज्ञात व्यक्ति को फरह राष्ट्रीय राज मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। वह बैंगनी रंग की शर्ट और काला रंग का पेंट पहने है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। 

तीसरी घटना आज महोली रोड स्थित बंजरंग धर्म कांटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जहां रोडबेज की बस ने आज सुबह लगभग 5-6 बजे 40 वर्षीय महबूब पुत्र राजे में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सड़क दुर्घटनाओं के मामले में अमेरिका व चीन को पछाड़कर भारत टॉप पर

  1. टैम्पो दुर्घटनाओं में दो की मौत

  1. दुर्घटनाओं से ज्यादा दवाइयों से हो रही है मौत




Mediabharti