दलित छात्र द्वारा की गई आत्महत्या के विरोध में पीएम का प्रतीकात्मक अर्थी निकालते हुए
मथुरा। आज एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतीकात्मक अर्थी और बस स्टैण्ड पर उसका दाह संस्कार किया। हैदराबाद विवि के रिसर्च छात्र रोहित के उत्पीड़न और उसके द्वारा आत्महत्या से छात्र संगठन में रोष था। इन लोगों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने आप को छात्र हितैषी होने का ढिंढोरा पीटता है। उसी के छात्र नेता द्वारा दलित छात्र रोहित को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने में अहम भूमिका अदा की और हैदराबाद प्रशासन ने इनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। अर्थी के साथ छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर, विष्णु शर्मा, प्रवीन ठाकुर, संतोष शर्मा, कपिल शर्मा, शिशुपाल चैधरी, राकेश चैधरी, लोकेश, हरजीत, अमित, हरीश सारस्वत, संदीप, राहुल बंसल व एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।





