
मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार द्वारा दशहरा कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए गायत्री तपोभूमि के निकट माॅ चामुण्डा देवी मंदिर पर फूल बंगले व भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रांरभ प्रातः माॅ चामुण्डा को चोला और वस्त्र धारण कराने के साथ हुआ व शाम 6 बजे भजन संध्या का शुभारंभ करते संस्थापक अजयकांत गर्ग व अध्यक्ष विकास गोयल द्वारा माॅ चामुण्डा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर क्लब परिवार द्वारा रंग बिरंगे फूलों द्वारा सजाऐ फूल बंगले के मध्य विराजमान माॅ चामुण्डा के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। मानो की माॅ भक्तों को अपना आर्शीवाद लुटा रही हो। इस अवसर पर पूरे मंदिर को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया। जो कार्यक्रम को भव्यता प्रदान कर रहा था। भजन संध्या के दौरान गायक मनोज ब्रजवासी द्वारा बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भावनी, शक्ति दे मॉ भक्ति दे माॅ, हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम हो शेरों वाली, आदि भजनों की प्रस्तुति ने ऐसी भक्ति की लय प्रवाहित की क्लब परिवार केे सदस्य व उपस्थित श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गये। इस अवसर पर अग्रशक्ति सदस्याओं ने माॅ के भजनों पर नृत्य कर पूरा परिसर को भक्तिमय कर दिया। भजनों की इस भावजलिं के मध्य कार्यक्रम का समापन माॅ की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे संस्थापक अजयकांत लक्ष्मी गर्ग, अध्यक्ष विकास गोयल, सचिव अतुल गोयल, पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चिराग अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पंकज मामा, नितंाशु, अग्रशक्ति अध्यक्षा राधा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अभय बंसल, अभिषेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अवनीश बजाज, विभोर तायल, रोहित महावन, दिलीप गर्ग, दिनेश गोयल, सुनील अ्रग्रवाल डीआरएस, विजय सलैक्शन, विनय अंगूठी वाले, पवन अग्रवाल अंढ़ूकी वाले, नितिन सर्राफ, करन मित्तल, पूजा अग्रवाल, तनुज सिंघल, गरिमा सिंघल, विनोद अग्रवाल, मंदिर के मंहत विष्णु गुरू, अंानद गुरू ज्ञानेन्द्र गुरू, विवेक गुरू आदि।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS