दशहरा पर दो दिवसीय डांडि़या पर थिरकेगें ब्रजवासी

अग्रवाल क्लब परिवार के तत्वाधान में होगा दो दिवसीय दशहरा कार्निवाल

मथुरा। दशहरा के अवसर पर अग्रवाल क्लब परिवार के तत्वाधान में सरस्वती कुण्ड स्थित ओम गार्डन पर दो दिवसीय दशहरा कार्निवाल का आयोजन होगा। जिसकी तैयारियों पूरे जोर शोर के साथ क्लब परिवार ने प्रांरभ कर दी है। इसी संदर्भ में स्थानीय होटल में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक अजय कांत गर्ग ने बताया की इस दो द्विवसीय आयोजन में डाडि़या नाइट में बालीवुड से आए पाश््र्व गायक ब्रजवासियों को डाडि़या पर थिरकने को मजबूर कर देगें। अध्यक्ष विकास गोयल ने बताया कि दशहरा कार्निवाल में दिल्ली, मुबंई, भोपाल, जयपुर आदि शहरों से आए बुटीकों द्वारा डिजाइनर वस्त्रों, हैड़लुम के सामानों आदि की स्टाल की व्यवस्था की जायेगी। सचिव अतुल गोयल ने बताया की बच्चों के लिए गेम्स् जोन की व्यवस्था की जायेगी जिससे बड़े लोगों के साथ-साथ बच्चों का भी भरपुर मनोरजंन किया जा सके। इस अवसर पर लोगों के ब्राण्डेड फूड चैन की व्यवस्था भी की गई है जहां लोग चटपटी चाट, चाइनिज फूड, साउथ इंडियन फूड व अन्य प्रकार के खानों का भी आंनद ले संकेगें। बैठक में मुख्य रूप से संस्थापक अजय कांत गर्ग, अध्यक्ष विकास गोयल, सचिव अतुल गोयल, कोषाध्यक्ष चिराग अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुमित मित्तल, चिराग सर्राफ, दिनेश गोयल, सुनील डीआरएस, नितंशु अग्रवाल, मदन अग्रवाल, पवन अग्रवाल अंढूकी वाले, राजेश वृंदावन वाले, उज्जवल अग्रवाल, विजय सक्लैशन गरमेंट, विनय अंगूठी वाले, मनीष माला वाले, धीरज गोयल, दिलीप गर्ग, जितेन्द्र गर्ग, विनय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रवीन चूड़ी वाले, प्रवीन सर्राफ, राहुल गर्ग, तनु गर्ग, विनोद अग्रवाल, विकास अग्रवाल आदि मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti