दशहरा पर्व पर सभी जन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पालिका प्रशासन प्रतिबद्ध- मनीषा गुप्ता

मथुरा। दशहरा के पावन पर्व पर पालिका द्वारा सभी जन सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पालिकाध्यक्ष श्रीमती मनीषा गुप्ता द्वारा कैम्प कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, अधिशासी अधिकारी के0पी0 ंिसंह, निर्माण विभाग के सभी अभियन्ता, जलकल विभाग के सभी अभियन्ता, स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षक, प्रकाश निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे। बैठक में पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता द्वारा निर्देश दिये गये कि सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर बैरिकेटिंग करायी जाये, 20 नाव व 10 गोताखोरों की व्यवस्था करायी जाये। घाटों के किनारे समुचित प्रकाश की व्यवस्था करायी जाये। जनता को नियंत्रित करने के लिए 08 माइकों की व्यवस्था की जाये, 04 शिविर कार्यालयों की स्थापना घाटों पर की जाये तथा महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए 08 टेन्टों की व्यवस्था की जाये। इसके अतिरिक्त निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में कहीं सीवर ओवर फ्लो न हो तथा घाटों से काई हटाने का कार्य एवं पालीथिन हटाने का कार्य तत्काल शुरू करा दिया जाय तथा दशहरा वाले दिन सफाई स्टाफ को प्रातः 4 बजे बुलाकर सभी सम्बन्धित क्षेत्रों में व्यापक सफाई कराकर चूना आदि डलवाया जाय। पालिकाध्यक्ष द्वारा सभी सम्बन्धित को कड़े निर्देश दिये गये कि उपरोक्त कार्यो को समय से पूर्व पूरा कर लें, इन कार्यो में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नही की जायेगी।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login