मथुरा। दो दिन पूर्व शहर कोतवाली के सौख अड्डा क्षेत्र में फाॅरेस्ट विभाग के रेंजर से दस लाख की लूट का मामला अभी सुलझा नहीं है। पुलिस इसकी सुरागरसी में लगी है। तमाम लोगों से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली श्रीजायसवाल का मानना है कि अगले 48 घण्टों में लूट के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ जायेंगे। काफी तेजी से लुटेरों के खिलाफ अभियान चल रहा है दबिशें दी जा रही हैं। विविद रहे कि दो रोज पूर्व पंजाब नेशनल बैंक की सौंख अड्डा शाखा से फाॅरेस्ट विभाग के दस लाख रूपये लूट लिये गये थे।





