
मथुरा। जनपद के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज की माॅग पूुरी नहीं होने पर विवाहिताओं का तरह तरह से उत्पीड़न किया तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीडिओं ने घटना की रिपोर्ट अपने पति सहित अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बरसाना में ललित सिंह पुत्र शोभाराम निवासी सुशीला गार्डन मण्डोली विस्तार थापा हर्ष बिहार दिल्ली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बहन मधू के पति पूरन सिंह पुत्र बिल्लों निवासी मानपुर थाना बरसाना ने अपने तीन अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में 50 हजार रूपयें की माॅग पुरी नहीं होंने पर उसकी बहन मधू का तरह तरह से उत्पीड़न करते हुए उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। दूसरी घटना में जनपद के महिला थाने में श्रीमती नीलम पत्नी मानवेन्द्र पुत्री विद्याराम चैधरी निवासी आर्मी गार्डन इंकम टैक्स आफिस कोतवाली मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति मानवेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोरगली रावलजी एमजी रोड रकालगंज आगरा ने अपने पाॅच अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में 5 लाख रूपयें व एक आईटेन कार की माॅग पुरी नहीं करने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते हुए उसके साथ गाली गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS