दहेज की खातिर दो विवाहिताओं को घर से निकाला

मथुरा। जनपद के दो थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर विवाहिताओं के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल देने के मामलें दर्ज कराये गये हैं। पुलिस दोनो मामलों की जाॅच में जुटी हुई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती शकुन्तला देवी पुत्री सोनवाल निवासी जमुनापार थाना बलदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति लाखन सिंह पुत्र होती लाल निवासी पालीखेड़ा थाना हाईवें मथुरा ने अपने पाॅच अन्य परिजनों के साथ दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देनेक की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। दूसरी घटना जनपद के महिला थाने में श्रीमती रीना पत्नी बबलू पुत्री सियाराम निवासी नवीपुर महावन ने अपने पति बबलू पुत्र मोहनलाल निवासी 123 सेक्टर 8 वोदला वाली कालौनी के पास सेन्टर जेल आगरा ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने दोनो घटनाओं को दर्ज कर आरोपी दहेज लोभियों के विरूद्व कार्यवाही शुरू कर दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti