दहेज की खातिर विवाहिता को फंदे पर लटकाया

गोवर्धन। थाना गोवर्धन में दहेज से पीडि़त विवाहिता ने अपने पति सहित चार अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व उत्पीड़न कर फांसी पर लटाकाये जाने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती कविता पत्नी जसवन्त पुत्री स्व0 सुजान सिंह निवासी नीमगाॅव थाना गोवर्धन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति जसवन्त सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी रानैरा थाना शेरगढ़ ने अपने चार अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में दो लाख रूपयें की नगदी तथा एक मारूति कार नहीं लाने पर उसका शारीरिक शोषण किया तथा मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से रस्सी का फंदा गलें में लगा दिया। जिससे व मुश्किल बचकर उसनें जान बचाई तो सभी ससुरालीजनों ने पुनः जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामलें की जाॅच शुरू कर दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti