
मथुरा। दहेज में रूपयों की मांग को लेकर ससुरालीजन दो विवाहिताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसको लेकर ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। मिली जानकारी के अनुसार दहेज में दो लाख रूपये न देने पर ससुरालीजन विवाहिता से मारपीट कर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस संबंध में पूनम पुत्री श्याम सुन्दर निवासी सदर ने मनोज सैनी पुत्र बाबूलाल निवासी मदन मोहन घेरा वृन्दावन आदि सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखाई है। वहीं दूसरी ओर वृंदावन निवासी सात लोगों के खिलाफ दहेज में पांच लाख रुपए की मांग पूरी न करने पर इन लोगों ने मारपीट कर विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस संबंध में पीडि़त विवाहिता श्वेता अग्रवाल पत्नी संजय अग्रवाल निवासी महाविद्यालय काॅलौनी ने अपने पति संजय अग्रवाल पुत्र स्व0 बांकेलाल, सरोज पुत्र बांकेलाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अरूणा देवी पत्नी गिरधारी, ममता पत्नी दिनेश, प्रिया पुत्री गिरधारी सभी निवासी वृंदावन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS