दहेज के लिए विवाहिता की फंासी लगाकर हत्या करने का प्रयास

मथुरा। जनपद के कस्वा मांट में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से गर्दन में रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर अत्या करने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार भूपेन्द्र सिंह पुत्र कारेलाल निवासी नगला लालगढ़ी थाना मांट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री नीरज के पति खेम सिंह पुत्र छित्तर सिंह निवासयी नगला हरचन्दी थाना बलदेव ने अपने चार अन्य परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की माॅग करना, माॅग पुरी नहीं होने पर नीरज को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करना तथा जान से मारने की नीयत से मारपीट करते हुए विवाहिता नीरज के गलें में रस्सी से फंासी का फंदा बनाकर हत्या करने का प्रयास किया और घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login