मथुरा। दो बहिनों को दहेज में एक-एक लाख रूपये और बाइक की मांग पूरी न करने पर ससुराल वाले उनका उत्पीड़न कर रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। इस संबंध में वाल्मीकि बस्ती भरतपुर गेट निवासी गुंजन पुत्री साजन ने रिपोर्ट लिखाई है कि मौहल्ला नौलक्खा सदर बाजार आगरा निवासी राकेश पुत्र शंकर लाल आदि आठ लोग उससे व उसकी बहिन सीमा से दहेज में एक-एक लाख रूपये और एक-एक बाइक की मांग पूरी न करने पर दोनों बहिनों से मारपीट और उत्पीड़न कर रहे हैं। पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है।





