मथुरा। थाना हाईवे के केसरकुंज निवासी पूनम गौतम पुत्री रामजीलाल ने अपनी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है कि उन्होंने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर में घुसकर फांसी का फंदा लगाकर गला दबा दिया और पिस्टल तान दी। इस संबंध में नरेन्द्र गौतम पुत्र स्व. चन्द्रप्रकाश निवासी नगला ब्राह्मण गुतेहरा सादाबाद हाथरस आदि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। वहीं गोविंदनगर काली माता मंदिर निवासी राधा पुत्री भगवानदास द्वारा दर्ज करायी रिपोर्ट में अतिरिक्त दहेज में एक बाइक न देने पर ससुरालीजन उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस संबंध में महिला ने अपने पति शिवचरन पुत्र मोहन लाल निवासी सकना वृन्दावन आदि सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।





