दहेज नहीं मिलनें पर विवहिता को जिन्दा जलाया

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के ग्राम मानागढ़ी में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज नहीं लाने पर विवाहिता को मिट्टी का तेल डालकर कर जिन्दा जला दिया। घटना की रिपोर्ट मृतका के भाई ने दहेज लोभी बहिन के ससुरालीजनों के विरूद्व दर्ज कराई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र हरवीर सिंह निवासी चैरोली जेकवर गोतमबुद्ध नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके बहन के पति योगेन्द्र पुत्र अतर सिंह निवासी मानागढ़ी थाना नौहझील मथुरा आदि चार अन्य ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उसका शारीरिक व मानसिह उत्पीड़न करते हुए मिट्टी का तेल डालकर जिन्दा जला दिया। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login