मथुरो। थाना शेरगढ़ के ग्राम टीकरी में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की रिपोट्र विवाहिता ने आठ ससुरालीजनों के विरूद्व दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार जुगल्ल सिंह पुत्रा सारावा खाॅ निवासी जंगावली शेरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि परता पुत्रा नामालूम निवासी ग्राम टिकरी पुन्हाना जिला नूह हरियाणा ने अपने आठ परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उसकी पुत्राी के साथ शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न किया तथा मारपीट कर जान से मारने की ध्मकी देते हुए निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया हैं।





