दहेज नहीं लाने पर देवर ने किया भाभी के साथ दुराचार का प्रयास

मथुरा। अभी तक आपने दहेज की खातिर विवाहिताओं का उत्पीड़न, मारपीट, तथा हत्या आदि के मामलें सुने होगे लेकिन अब ससुरालीजनों द्वारा विवाहिता से दहेज नहींे मिलनें पर परिवार की सहमति से भाभी से दुराचार का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती भानु यादव पत्नी जितेन्द्र यादव निवासी वाढ़पुरा सदर बाजार मथुरा ने अपने पति जितेन्द्र पुत्र राजवीर निवासी जैन नगर के पास यादव नगर फिराजोबाद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज में दो लाख रूपयें लाने की माॅग की, जब उसके द्वारा यह माॅग पुरी नहीं की गई तो पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान देवर रोहित द्वारा परिजनों की सहमति से उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर उसके गलें में फंासी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने पीडि़ता की जहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं। 

वहीं दूसरी एक घटना भी जनपद के महिला थाना में श्रीमती लक्ष्मी पत्नी दिलीप उर्फ शनि पुत्र रूपसिंह निवासी हरिराम कालौनी गोवर्धन ने अपने पति दिलीप उर्फ शनि पुत्र चन्दन सिंह निवासी जामनेर फुलेरा जयपुर ग्रामीण राजस्थान ने अपने चार अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में दो लाख रूपयें की माॅग करना, अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीडि़ता जब इस घटना की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने उसें फटकार कर भगा दिया। जिस पर पीडि़ता ने एसएसपी के आदेश से जनपद के महिला थाने में दहेज लोभी ससुरालीजनों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti