दहेज नहीं लाने पर विवाहिता को जान से मारने की कोशिश

मथुरा। थाना सदर बाजार में विवाहिता ने अपने पति सहित अन्य ससुरालीजनों के विरूद्ध दहेज की माॅग पुरी नहीं करने पर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की तथा घर से वाहर निकाल दिया। पीडि़ता ने न्यायालय के आदेश से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती अन्जु सैनी पत्नि प्रवीण कुमार सैनी निवासी अशोक बिहार कालौनी थाना सदर बाजार ने अपने पति प्रवीण सैनी पुत्र कान्ता सैनी निवासी बचपन तिलक कालौनी 66 जक्शन जिला कोटा राजस्थान के विरूद्व रिपोट्र दर्ज कराई है कि उसके पति व अन्य 8 परिजनों ने एक राय होकर दहेज की माॅग की, जब माॅग पुरी नहीं हुई तो सभी ने एक राय होकर उसकी शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा जान से मारने की नियत से हत्या करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने व मुश्किल बचाया तो पति सहित अन्य ससुरालीजनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti