दहेज में दो लाख व कार नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

मथुरा। थाना गोबिन्द नगर में दहेज से पीडि़त विवाहिता के पिता ने दहेज लोभी ससुरालीजनों के विरूद्व पति सहित पाॅच लोगों के विरूद्व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार सत्य प्रकाश पुत्र कन्हैया लाल निवासी गली ठटेरान थाना गोविन्द नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री दीपिका शर्मा के पति मनोज कुमार पुत्र राम गोपाल निवासी 76 नगला इश्वरी, थाना ताजगंज आगरा ने अपने पाॅच अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में दो लाख रूपयें की नगदी तथा एक कार नहीं लाने पर दीपिका के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजदों के विरूद्व कार्यवाही शुरू कर दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti