
मथुरा। जनपद के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी दानवों ने दो विवाहितों को अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उनका शारीरिक व मानसिक प्रताडि़त करने के बाद उनकी हत्या कर दी। दोनो घटनाओं की रिपोर्ट मृतकाओं के परिजनों ने पति सहित अन्य परिजनों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना वृन्दावन क्षेत्र के कुन्ज नगर कालौनी निवासी दहेज लोभी दिनेश चन्द्र पुत्र शंकरलाल ने अपने परिजनो के साथ मिलकर दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर अपनी पत्नी श्रीमती राध के साथ गाली गलोज कर मानसिक व शारीरिक शोषण किया तथा इस पर भी माॅग पुरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर देना तथा गर्भपात की धमकी दी। जानकारी होने पर राध के परिजनों ने आकर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना की रिपोर्ट पूरन सिंह पुत्र स्व0 रंगसिंह निवासी कुतकपुर रोहई थाना समसाबाद आगरा ने दहेज लोभी पुत्री के ससुरालीजनों के विरूद्व दर्ज कराई हैं। दूसरी घटना थाना गोबिन्द नगर क्षेत्र की गली राधेश्याम कालौनी निवासीं दहेज लोभी गुड्डू खाॅ पुत्र बाबू खाॅ ने अपनी पत्नी नजमा से अतिरिक्त दहेज मायके से लाने के लिए दवाव बनाया जब नजमा द्वारा इसका विरोध किया तो गुड्डू ने नजमा का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया तथा इस पर मांग पुरी नहीं होने पर जान से मारने की नियत से उसके गलें में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या कर उसके शव को बिना परिजनों को बताये दफन कर दिया। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता करामत अली पुत्र शकुर निवासी राधेश्याम कालोनी गोबिन्द नगर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS