दाऊजी का मेला देखने उमड़ रहा है श्रद्धाुलुओं का जन सैलाब

शिविर का शुभारंभ करते चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा व सुजीत वर्मा

बल्देव। बल्देव में चल रहा अगहन पूर्णिमा मेला इन दिनों अपने पूर्ण यौवन पर है, सुबह से शुरू होने वाले इस मेले में देर रात्रि तक दर्शकों की भारी भीड़ मेला देखने को उमड़ती रहती है। श्रृ(ालु भक्त दाऊजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ कमा कर बल्देव के प्रसि( मेला को देखकर आनंद प्राप्त करते हैं। मेले में युवाओं की सर्वाधिक भीड़ वैरायटी शो पर दिखाई देती है, वहीं बच्चे झूलों पर झूलकर मनोरंजन करते दिखाई दे रहे हैं। सर्कस व मौत के कुंआ पर भी भारी भीड़ लगी रहती है। वहीं महिला बाजारों में भी महिलाएं खरीददारी करते हुए नजर आती हैं। मेला में लगे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा द्वारा लगाए गए शिविर का शुभारंभ चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुजीत वर्मा, नवीन वर्मा, मेला ठेकेदार कमल पांडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मला परिसर में अस्थाई पुलिस कैंप भी बनाया गया है। थाना प्रभारी अमित कुमार सुरक्षा की दृष्टि से मेला परिसर पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti