मथुरा। लक्ष्मी नगर तिराहे से गोकुल की ओर जाने वाली दाऊजी रोड की जर्जर हालत की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने व स्थानीय नागरिकों और राहगीरों के बीच जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से दाऊजी रोड जीणोद्वार संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में आज लोहवन बगीची से लक्ष्मी नगर तिराहे तक एक जागरुकता रैली निकाली गयी। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। पूरे रास्ते में मोर्चे से जुड़े लोग बृजभाषा में बने जनगीत गा कर आते-जाते लोगों को आकर्षित करते रहे व इस मोर्चे के उद्देश्य समझाने के लिए पर्चे बाँटते रहे। अंत में तिराहे पर एक सभा आयोजित हुई जिसमें बोलते हुए सचिव विपिन शर्मा ने बताया कि यह मोर्चा वर्षों से जर्जर पड़ी इस सड़क से त्रस्त जनता की गैर राजनैतिक अभिव्यक्ति है जो तब तक पूरी ताकत से मुखर होती रहेगी जब तक ये सड़क बन नहीं जाती।





