मथुरा। गोवर्धन कस्बे के दानघाटी मंदिर के सामने खड़ी दर्शनार्थी की एक गाड़ी का शीशा तोड़कर नगदी और कीमती सामान चुराकर ले गये। गोवर्धन थाने से कुछ कदम की दूरी पर ही दानघाटी मंदिर और यहां हर समय सुरक्षा व्यवस्था रहती है लेकिन उसके बाद भी घटना दुस्साहस का परिणमा है। मिली जानकारी के अनुसार गुड़गांव निवासी राणा सुधांशु गोवर्धन स्थित गिरिराज दानघाटी मंदिर में दर्शन करने आये थे।
उन्होंने अपनी गाड़ी आईटैन संख्या एचआर 26 बीयू 2028 को आरतीस्थल के गेट पर खड़ी की थी। परिजन दर्शन करने के लिये मंदिर में गये हुये थे तभी पीछे से अज्ञात चोर ने शीशा तोड़कर गाड़ी में रखा कीमती कैमरा, दो एटीएम कार्ड और बीस हजार रूपये की नगदी चुराकर ले गये।





